{"_id":"5b0f09c44f1c1baf6e8b57ba","slug":"91527712196-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर फॉल में डूबे युवक के पिता ने दी हत्या की तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिखर फॉल में डूबे युवक के पिता ने दी हत्या की तहरीर
Updated Thu, 31 May 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिखर फॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद उसके पिता ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। युवक के पिता का कहना है कि तीन दिन पहले तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
बता दें, गत 16 मई को संजय चौहान पुत्र राम चौहान अपने दोस्तों के साथ शिखर फॉल में नहाने गया था। कुछ देर बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को संजय की मौत की सूचना दी थी। बताया गया कि संजय पानी में डूबकर मर गया। हालांकि, इसके बाद जब पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में आया कि संजय की मौत सिर में गंभीर चोट लगने और गर्दन की हड्डी टूटने से हुई। राम चौहान ने बेटे के दोस्तों की इस कहानी पर सवाल उठाए हैं। राम चौहान का आरोप है कि संजय के दोस्तों ने उसे धक्का दिया है। इस बाबत उन्होंने 27 मई को पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस टाल-मटोल कर रही है। वहीं एसओ राजपुर अरविंद चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या जैसे कोई बात सामने नहीं आई है। बावजूद इसके जांच की जा रही है।