फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो नाबालिगों के पास से चोरी की सात वाहन बरामद

दो नाबालिगों के पास से चोरी की सात वाहन बरामद

Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दो नाबालिगों के पास से चोरी की सात वाहन बरामद
दो किशोर पकड़े, चोरी के सात वाहन बरामद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने लंबे समय से वाहन चोरी में सक्रिय दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के सात वाहन बरामद किए हैं। यह वाहन शहर के कई थाना क्षेत्रों से चुराए गए थे।

एसएसपी ने वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर नेहरू कॉलोनी और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छह नंबर पुलिया पर चेकिंग के दौरान किशोरों को पकड़ लिया। दोनों ने भागने की कोशिश भी की थी लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इनके पास से डिफेंस कॉलोनी से चुराई गई स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से वाहन चोरी में सक्रिय हैं। अपने खर्चे पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। एसओ राजेश शाह ने बताया कि इनकी निशानदेही पर चोरी के सात वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें से दो-दो वाहन रायपुर और पटेलनगर और एक वाहन प्रेमनगर से चुराया गया था। चोरों को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed