फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जालसाजों ने फर्जी मालिक दर्शाकर कई लोगों को बेची जमीन

जालसाजों ने फर्जी मालिक दर्शाकर कई लोगों को बेची जमीन

Tue, 14 May 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
जालसाजों ने फर्जी मालिक दर्शाकर कई लोगों को बेची जमीन
जालसाजों ने फर्जी मालिक दर्शाकर कई लोगों को बेची जमीन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जालसाजों ने फर्जी मालिक दर्शाकर सहस्त्रधारा रोड स्थित जमीन को दस साल में कई लोगाें को बेच दिया। एसआईटी जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद गाजियाबाद निवासी असली मालिक ने राजपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला से मिलकर बताया कि उन्होंने 2008 में सहस्त्रधारा रोड पर नथुवावाला निवासी राकेश कुमार से जमीन खरीदी थी। 2018 में उन्हें पता चला कि किसी व्यक्ति ने खुद को डॉ. नरेंद्र शर्मा बताकर जमीन देवपाल नाम के व्यक्ति को बेच दी। बाद में देवपाल ने इसकी रजिस्ट्री सचिन त्यागी के नाम कर दी। जबकि उनकी किसी से जमीन को लेकर कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन

आईजी के निर्देश पर एसआईटी जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। बताया गया कि 2008 से 2018 के बीच यह जमीन कई लोगाें को बेची गई है। फिलहाल भूमि सचिन त्यागी के नाम पर दर्ज है। रजिस्ट्री के दिन पांच जुलाई 2018 को असली मालिक डॉ. नरेंद्र शर्मा को देहरादून में नहीं थे। एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर राजपुर पुलिस ने फर्जी मालिक बने डॉ. नरेंद्र शर्मा व देवपाल सिंह निवासी भगतपुर लक्सर और सचिन त्यागी निवासी नंगला इमरती, रुड़की के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed