{"_id":"5cd9cf08bdec22070518cbee","slug":"71557778184-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़के पांच से रात 11 बजे तक शहर में नो एंट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तड़के पांच से रात 11 बजे तक शहर में नो एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर में अब तड़के पांच से लेकर देर रात 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने हादसों के मद्देनजर सुबह और शाम नो एंट्री के समय में तीन घंटे की बढ़ोतरी की है। शहर के बाहरी इलाकों में सोमवार को यातायात पुलिस ने नो एंट्री से संबंधित नए समय के बोर्ड भी लगा दिए हैं।
शहर में अब तक सुबह सात से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध था। शहर में हाल में अधिकांश हादसे भारी वाहनों से हुए। इसी के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों से राय मशविरा के बाद एसएसपी ने नो एंट्री की समयावधि बढ़ाने का निर्णय लिया। एसएसपी ने बताया कि शहर के अंदर अब तड़के पांच से लेकर देर रात 11 बजे भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। थाना प्रभारियों को सख्ती से नो एंट्री का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सोमवार को कारगी चौक, निरंजनपुर मंडी, मसूरी डायवर्जन और बल्लीवाला चौक पर नो एंट्री के नए समय के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।