{"_id":"5b15a06a4f1c1b634d8b4bf1","slug":"71528143978-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रायपुर क्षेत्र में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई जबकि बाइकसवार को गंभीर चोटें आईं। घायल का सीएमआई अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार हीरा देवी पत्नी सोहनलाल निवासी छमरौली राजपुर रविवार रात ग्राम प्रधान प्यारेलाल के साथ बाइक से रायपुर जा रही थीं। प्यारेलाल रिश्ते में हीरा देवी के देवर हैं। केशवाल के पास प्यारेलाल की बाइक में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्यारेलाल और हीरा देवी को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रायपुर पहुंचाया गया, जहां से दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दून अस्पताल में डॉक्टरों ने हीरा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्यारेलाल को सीएमआई रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत में सुधार है। एसएसआई रायपुर मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाली कार मारुति स्विफ्ट थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जांच की जा रही है। कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।