फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईपीएल में सट्टा लगाते इंजीनियर समेत पांच दबोचे

आईपीएल में सट्टा लगाते इंजीनियर समेत पांच दबोचे

Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाते इंजीनियर समेत पांच दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के आरोप पुलिस ने राजधानी के होटल के कमरे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल, टीवी, दो कारें, 20 हजार की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने की सूचना पर शुक्रवार देर रात क्षेत्र के एक होटल में छापा मारा गया। छापेमारी में पांच लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उनके कई साथी मैच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। इनमें से एक साथी मैच के दौरान मैदान में मौजूद रहता है और मैच का फोन पर अपडेट देता है। इसी के आधार पर होटल के कमरे में टीवी देखकर लोगों से सट्टा लगवाया जाता है। आरोपियों में गुरप्रीत निवासी आवास विकास कॉलोनी रुड़की, संजय निवासी ज्वालापुर, हिमांशु निवासी अपर रोड हरिद्वार, विकास निवासी सुभाषनगर और अनुज निवासी क्लेमेंटटाउन हैं। इनमें से गुरप्रीत रुड़की में स्पेयर पार्ट्स की दुकान और संजय ज्वालापुर में कपड़ों की दुकान चलाता है। हिमांशु पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में देहरादून में एक हॉस्टल का संचालन करता है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed