{"_id":"5a4fe36d4f1c1b1f168b71ab","slug":"71515185005-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की साजिश अंजाम देने को जाने नहीं दिया था स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की साजिश अंजाम देने को जाने नहीं दिया था स्कूल
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
आयरलैंड में मौजूद पति ने प्रेमिका के जरिये हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए बृहस्पतिवार को पत्नी को स्कूल जाने से रोक दिया था। पीड़िता ने पुलिस के सामने यह सनसनीखेज खुलासा किया तो शक की गुंजाइश ही नहीं रह गई। पत्नी ने भी फोन कर पति को खरी-खरी सुनाई है। आरोपी ने जल्द दून आने का भरोसा दिया है। पुलिस ने भी उससे संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। उधर, आरोपी प्रेमिका को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रायपुर थाना क्षेत्र के नथुवावाला में दो बच्चाें के साथ रहने वाली सुमति पर बृहस्पतिवार सुबह निंबूवाला निवासी आफरीन सिद्दीकी ने जानलेवा हमला किया था। उसके पास से गंड़ासा, कैंची, व्हाइटनर बरामद हुआ था। आफरीन ने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि सुमति के पति अमित से उसके तीन साल से प्रेम संबंध हैं। अमित ने उससे वादा किया था कि यदि वह पत्नी को रास्ते से हटा दे तो उससे शादी कर लेगा। आयरलैंड से अमित लगातार उससे बात कर हत्या की साजिश को अंजाम देने के तरीके बताता रहा। पुलिस ने उसी आधार पर आफरीन के साथ सुमति के पति अमित को भी हत्या के प्रयास की साजिश का आरोपी बनाया था।
इसी बीच सुमति ने खुलासा किया कि बृहस्पतिवार सुबह पति अमित ने फोन कर उसे स्कूल न जाने के लिए कहा था। पति के कहने पर वह स्कूल नहीं गई थी। बता दें कि सुमति एक प्राइवेट स्कूल में साफ-सफाई का काम करती है। सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि इससे साफ जाहिर है कि अमित भी पत्नी की हत्या की साजिश में शामिल था। काल डिटेल का मिलान कराया जा रहा है। आरोपी को आयरलैंड से भारत बुलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आफरीन को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।