फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   65 years old Dada raped his grand daughter in uttarakhand

शराब के नशे में वहशी बन गया 65 साल का दादा, पोती से हर रोज करता था दरिंदगी और...

Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, शक्तिफार्म
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, शक्तिफार्म Updated Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
65 years old Dada raped his grand daughter in uttarakhand
demo pic

रिश्ते को कलंकित करते हुए दादा ने नाबालिग पोती को कई बार हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले का पता चलने पर शनिवार को बेटे ने आरोपी बुजुर्ग पिता को पुलिस के हवाले कर दिया।



क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पत्नी और बच्चों के साथ कई वर्षों से हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता है। उसका 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता गांव में ही दूसरे बेटे-बहू के साथ रहता था। करीब तीन साल पहले बुजुर्ग ने हल्द्वानी पहुंचकर अपने बेटे से पोती को अपनी देखभाल के लिए साथ भेजने की बात कही।


इस पर राजमिस्त्री ने 14 वर्षीय बेटी को बुजुर्ग पिता के साथ गांव भेज दिया। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले दादा ने शराब के नशे में नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

65 years old Dada raped his grand daughter in uttarakhand

इसके बाद से उसने कई बार पोती को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने शुक्रवार को गांव के एक परिचित से दादा की करतूतों का जिक्र किया। परिचित ने किशोरी के पिता को घटना की जानकारी दी।

बेटे ने  पिता को सितारगंज कोतवाली ले जा कर पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराने की तैयारी में है। इधर, कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 376 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed