फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली ने छात्रा को कुचला

ट्रैक्टर ट्रॉली ने छात्रा को कुचला

Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली ने छात्रा को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र में जियापोता जमालपुर कलां मार्ग पर गाडोवाली गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा नूरबानो (15) की खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने छात्रा का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ कनखल के मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को जैसे तैसे समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार पथरी क्षेत्र के गांव गाडोवाली की रहने वाली दसवीं की छात्रा नूरबानो (15) पुत्री सरफराज रोजाना की तरह गांव जमालपुर कलां कनखल में स्कूल जाने के लिए निकली थी। जियापोता जमालपुर कलां मार्ग पर पड़ने वाले खोखरा तिराहे पर जैसे ही वह पहुंची तो पीछे से आ रही बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। नूरबानो की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग निकलने में कामयाब रहा। इधर, छात्रा की मौत की खबर मिलने पर परिजन और ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रा का शव रखकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। उनकी पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। ग्रामीणों के शव को कब्जे में न लेने देने पर एसडीएम मनीष कुमार सिंह, सीओ कनखल एसके सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों से ग्रामीणों ने मांग की कि ओवरलोड वाहन बिलकुल भी न दौड़ने पाए और छात्रा के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ओवरलोड वाहन बिलकुल भी नहीं चलने दिए जाएंगे और सीएम विवेकाधीन कोष से छात्रा के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने की संस्तुति की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोलते हुए शव को कब्जे में लेने दिया। एसडीएम ने बताया कि आर्थिक सहायता के संबंध में संस्तुति कर भेजी जा रही है। एसओ कनखल ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed