फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पार्षद के जुलूस में झगड़ा, लूटपाट का आरोप

पार्षद के जुलूस में झगड़ा, लूटपाट का आरोप

Thu, 22 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
पार्षद के जुलूस में झगड़ा, लूटपाट का आरोप
पार्षद के जुलूस में झगड़ा, लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर पार्षद के विजय जुलूस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने सामने आ गए। एक दुकानदार ने जुलूस में शामिल लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। यहां दुकानदार ने एक नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।

चुनाव परिणाम आने के बाद बद्रीश कॉलोनी की नवनिर्वाचित पार्षद कमली भट्ट का क्षेत्र में विजय निकाला जा रहा था। जुलूस में लाउडस्पीकर से नारेबाजी की जा रही थी और संगीत बजाया जा रहा था। इस दौरान दुकानदार और कांग्रेस कार्यकर्ता विक्रम नेगी ने तेज आवाज का विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोग उनसे उलझ गए। देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद नेगी ने भी अपने पक्ष के लोगों को मौके पर बुला लिया और झगड़ा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद कराया और लोगों को थाने आने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साह से वार्ता की। राजेश साह ने बताया कि विक्रम नेगी की ओर से मारपीट व लूटपाट की तहरीर दी गई है। इसमें एक नामजद अतुल शर्मा नाम का युवक है। विक्रम का आरोप है कि उसने दो लाख रुपये लूट लिए। साह ने बताया कि विक्रम नेगी तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed