फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कार्पियो समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

स्कार्पियो समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 29 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के स्कार्पियो को ले उड़े तीन चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस स्कार्पियो भी बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी प्रशांत एमबीबीएस डाक्टर का बेटा है।

19 अक्तूबर को शोरूम से एक व्यक्ति टेस्ट ड्राइव के बहाने टॉप मॉडल स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया था। 20 अक्तूबर को दिनेश पुत्र रामचेत निवासी आदर्श नगर रुड़की की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार शाम पुलिस पथरी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहादराबाद की ओर से एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। स्कार्पियो नई और नंबर प्लेट पुरानी थी। पुलिस ने वाहन को रोका और उसमें सवार लोगों से कागजात दिखाने को कहा। पूछताछ के दौरान चोरी का मास्टर माइंड प्रशांत भागने के चक्कर में पुल से नीचे गिर गया। जिसमें उसके हाथ में फैक्चर हो गया। पुलिस तीनों को पकड़ थाने ले आई। जहां पूछताछ में प्रशांत कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। थाना प्रभारी दीपक का कठैत ने बताया के पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ग्राहक बनकर महिंद्रा शोरूम में आए प्रशांत कुमार के साथ तीन युवक बाहर सड़क पर पुलिस की गतिविधियाें पर नजर गड़ाए बैठे थे। प्रशांत कुमार शोरूम में ग्राहक बनकर स्कार्पियो लेने पहुंचा था। स्कार्पियो उड़ाने के बाद चारों युवक रुड़की की ओर भाग निकले थे। मास्टर माइंड प्रशांत ठाकुर निवासी सागौर जिला अलीगढ़ ने 2014 और 2016 में भी टेस्ट ड्राइव के बहाने दो महंगी कारें उड़ाई थी। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों में बंटी उर्फ रिंकू पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी बंदी तहसील महावन जिला मथुरा, अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी आसपुर नगलिया थाना खुर्जा बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed