{"_id":"5b5a31394f1c1b61508b579b","slug":"61532637497-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तेज रफ्तार बोलेरो चालक एक स्कूटर सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो किसी सरकारी विभाग में किराए पर चलाई जा रही है।
हादसा चकराता रोड पर यमुना कॉलोनी मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक इंद्रेश नगर निवासी शिवम (19) पुत्र विनय कुमार स्कूटर से यमुना कॉलोनी से चकराता रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चकराता रोड पर पहुंचा दून से चकराता की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवम के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और शिवम को दून अस्पताल ले गए।
कैंट कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ देर बाद शिवम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार किसी सरकारी विभाग में किराए पर चलाई जाती है। उन्होंने बताया कि युवक इन दिनाें ओपन बोर्ड से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था।