फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग से शादी करने पर विवाद

नाबालिग से शादी करने पर विवाद

Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से शादी करने पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युगल द्वारा मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी करने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की के नाबालिग होने की बात कह कर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि युवक पर बहला-फुसलाकर शादी कर रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के उम्र संबंधी अभिलेख जांचने के बात शादी रुकवा दी। फिलहाल लड़की पक्ष ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

एसओ क्लेमेंटटाउन डीएस नेगी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के एक मंदिर में एक लड़का और एक लड़की शादी रचा रहे थे। इसी बीच वहां पर लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए और लड़की के नाबालिग होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां लड़की के उम्र संबंधी कागजात देखने बाद लड़की की उम्र 17 साल छह महीने पाई गई। इसके चलते शादी पर तत्काल रोक लगा दी गई और लड़की को उसके घरवालों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed