फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   175 रुपये में बेचता था 500 का नोट

175 रुपये में बेचता था 500 का नोट

Thu, 28 Feb 2019 01:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
175 रुपये में बेचता था 500 का नोट
500 रुपए के नोट
175 रुपये में बेचता था 500 का नोट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया शाकिर इस धंधे का पुराना ‘खिलाड़ी’ है। एक बार सजा काटने के बाद इस धंधे में फिर से घुस गया। इस काम से वह मोटा पैसा बटोरता था। वह महज दो रुपये की लागत से पांच सौ का नकली नोट तैयार करता था और उसे 175 रुपये में आगे बेच देता था। लोगों को दिखाने को वह पेट्रोल पंप पर पंचर लगाने का काम करता था।
शाकिर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह पांच सौ के नोट को स्कैन कर बेहतर गुणवत्ता वाले कागज पर प्रिंट करता था। इसके बाद शार्प कटर से नोट की फिनिसिंग करता था। देखने में वह नोट असली जैसे ही लगते हैं। एक नोट बनाने में दो रुपये से तीन रुपये तक खर्च आता था। इन नोटों को वह 35 से 40 फीसदी कमीशन पर आगे बेचता था। दो माह पूर्व उसने 50 हजार रुपये अहमदाबाद सप्लाई किए थे। यह उसने 35 फीसदी कमीशन के हिसाब से 17500 रुपये में बेचे थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि उसने देहरादून में भी कुछ नोट चलाए हैं। इस बात का भी संदेह है कि उसका कोई साथी भी देहरादून में हो सकता है।
विज्ञापन

---
पहले भी पकड़े जा चुके हैं नकली नोट
गत दिसंबर में सेलाकुई पुलिस ने भी 70 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा शहर कोतवाली, डालनवाला और अन्य थानों में भी इस तरह के धंधों का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार इसकी रिपोर्ट सरकार को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed