फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी की सुरक्षा बढ़ाई

दून जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी की सुरक्षा बढ़ाई

Thu, 21 Feb 2019 02:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दून जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी की सुरक्षा बढ़ाई
jail
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। जयपुर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या के बाद दून जेल में बंद कैदी की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। आईजी जेल की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद पाक कैदी को अलग बैरक में रखा गया है। साथ ही जेल प्रशासन को गतिविधियों पर नजर रखने के भी आदेश जारी किए हैं।

बुधवार को जयपुर सेंट्र्रल जेल में कैदियों ने एक पाकिस्तानी कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पाकिस्तानी कैदी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और जासूसी के आरोप में वहां बंद था। पुलवामा हमले के बाद उसने साथी कैदियों के साथ पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी कर दी। इससे गुस्साए हिंदुस्तानी कैदियों ने उससे मारपीट कर दी। मामला उस समय शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बैरक में पड़ा मिला। खबरों के अनुसार कैदियों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या की है। इस घटना के बाद देहरादून जेल में भी अलर्ट जारी कर दिया है। आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने बताया कि एक पाकिस्तानी मूल का युवक अमान यहां दुष्कर्म के दोष में 10 वर्ष की सजा काट रहा है। झगड़े या किसी अनहोनी की आशंका पर उसकी सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के बाद जेल प्रशासन ने उसे अन्य कैदियों से अलग कर सामान्य बैरक में अकेले बंद किया है। साथ ही जेल में पहरा बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed