फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 घंटे बाद भी संत गोपालदास का नहीं चला पता

24 घंटे बाद भी संत गोपालदास का नहीं चला पता

Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी संत गोपालदास का नहीं चला पता
24 घंटे बाद भी संत गोपालदास का नहीं चला पता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उनकी तलाश में अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। इन फुटेज में गोपालदास और उनके साथ आया व्यक्ति दोनों अलग-अलग दिशाओं में जाते दिख रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी तलाश शुरू की है।

गौरतलब है कि संत गोपालदस गंगा को लेकर अनशन कर रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी बीच वे बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे। यहां वार्ड 14 के बिस्तर संख्या 15 पर रखा गया था। संत गोपालदास अस्पताल में करीब सात घंटे तक भर्ती रहे। इसके बाद रात करीब पौने आठ बजे उनके गायब होने की सूचना फैल गई। नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीपक कुमार राय ने बताया कि उनकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं। पता चला है कि संत गोपालदास सात बजकर 10 मिनट पर ही अस्पताल से निकल गए थे। उनके साथ आया व्यक्ति भी करीब सात बजकर 11 मिनट पर अस्पताल से बाहर निकलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed