फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून मेडिकल कॉलेज में युवती से छेड़छाड़, हंगामा

दून मेडिकल कॉलेज में युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 04 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज में युवती से छेड़छाड़, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादूून।
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ओपीडी में लगी एक युवती ने छेड़छाड़ करने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर जमकर हंगामा किया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दून मेडिकल कॉलेज में शनिवार दोपहर 12 बजे ओपीडी में लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान किसी युवक ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई। दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा है कि अस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed