{"_id":"5bc24f55bdec22693032f4dd","slug":"31539460949-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बने कौशल नंदन, धूमधाम से निकली बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा बने कौशल नंदन, धूमधाम से निकली बारात
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री राम कला समिति की ओर से शनिवार को राम बारात धूमधाम से निकाली गई। शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ हुई बारात का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। बारात में शामिल झांकियां और कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया। दूल्हा बने कौशल नंदन के दर्शन पाकर हर कोई स्वयं को धन्य मान रहा था। वहीं, दिल्ली का सपेरा बैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्त नागिन धुन पर खूब झूमते नजर आए।
बारात में सबसे आगे बैंड के कलाकार धार्मिक धुनें पेश कर रहे थे। इसके बाद विघ्न विनाशकर गणेशजी की झांकी बारात की शोभा बढ़ा रही थी। वहीं साईं बाबा की बग्गी, धनुष यज्ञ, गंगा अवतार, राम दरबार, 56 भोग समेत करीब दस झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहीं थीं। बारात देखने के लिए चौराहों पर भक्तों को हुजूम उमड़ा रहा था। चारों और फूलों की वर्षा और जय श्री राम ने जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। साथ ही दिल्ली से मंगाए गए स्पेशल सपेरा बैंड के कलाकारों ने नागिन धुन पर हनुमान चालीसा सुनाया, इस पर भक्त जमकर नाचे। वहीं बारात में लक्ष्मण व दशरथ परिवार के अन्य सदस्यों समेत कई पौराणिक चरित्रों की झांकियां शामिल रहीं। बारात में सबसे पीछे स्वर्ण बग्गी पर भाई लक्ष्मण संग विराजमान भगवान श्रीराम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे।
सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से करीब चार बजे बारात का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार, मिशन स्कूल, दर्शन लाल चौक, पलटन बाजार, मोती बाजार, दर्शनी गेट से होते हुए शिवाजी धर्मशाला पहुंची। जहां बारात ने विश्राम लिया। वहीं, बारात में शामिल जन समूह को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राकेश महेंद्रू, अरविंद गोयल, सोमप्रकाश शर्मा, अवधेश पंत, मनोज कुमार, विक्की गोयल, शुभम गोयल, रविंद्र नाथ मांगलिक, दया चंद्र गुप्ता, शोभित मांगलिक, तरुण शर्मा, हर्ष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राकेश भंडारी, ललित बंसल, धन प्रकाश, बालुश गुप्ता, सतीश आदि लोग मौजूद रहे।
--------
लंका निर्माण कर रहे गणेश
श्रीराम कला समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि काशीपुर के गणेश थापा लंका निर्माण कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को टीम के साथ दून पहुंचे गणेश ने शनिवार से लंका निर्माण कार्य शुरू किया। बताया कि 150वें रामलीला महोत्सव के पर पहले से बड़ी और आकर्षक लंका बनाई जा रही है। इसका दहन दशहरे पर किया जाएगा।
----
मंचन से देंगे सामाजिक संदेश
समिति के महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन के आखिरी दिन मंच के माध्यम से समाज के लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। बताया कि बेटियां मां दुर्गा का रूप हैं, समाज में बेटियों को सर्वोपरि स्थान देना चाहिए। बेटी पढ़ेगी, तभी आगे बढ़ेगी। वर्तमान में बेटियां सबसे आगे हैं।