{"_id":"5b4d07cd4f1c1b3c748b54a9","slug":"31531774925-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर पार करने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरियर पार करने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरियर पार करने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्रीनगर में निर्माणाधीन बांध के विस्थापितोें को मुआवजा और नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर उक्रांद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के पास जमकर हंगामा किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियाें ने पुलिस बैरियर पार कर सचिवालय में घुसने की कोशिश की, जिस पर पुलिस व प्रदर्शनकारियोें के बीच जमकर खींचतान हुई। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान तीन महिला प्रदर्शनकारी चोटिल हो र्गइं।
पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार को अपराह्न करीब 12 बजे उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर, चौरास, धारी और थलीसैण के बांध प्रभावितों को मुआवजा व नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर दिया। इससे पहले कि वे सचिवालय तक पहुंच पाते पुलिस ने उन्हें बैरियर के पास ही रोक लिया। पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक के साथ ही धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इस दौरान महिला कार्यकर्ता सीमा कलूरा, ज्योति त्रिपाठी व राजेश्वरी चोटिल हो गईं। कुछ देर बाद ही उपजिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उनकी मांग पर अमल कराने का आश्वासन दिया।
दूसरी ओर उक्रांद के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यदि एक माह में बांध प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। सचिवालय कूच करने वालाें में केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय प्रचार सचिव राजेश्वरी रावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरी चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, त्रिवेंद्र पंवार, लताफत हुसैन, गणेश भट्ट, सीमा कलूड़ा, ज्योति त्रिपाठी, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र रावत, अरविंद नेगी, विमल रौतेला त्रेहांश, राजेंद्र बिष्ट, इमरान अहमद, मनोज ममगाई, कैलाश राणा आदि शामिल थे।