फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फायरिंग में चली गोलियां बिष्ट गांव में पहुंचने से दहशत

फायरिंग में चली गोलियां बिष्ट गांव में पहुंचने से दहशत

Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग में चली गोलियां बिष्ट गांव में पहुंचने से दहशत
फायरिंग में चली गोलियां बिष्ट गांव में पहुंचने से दहशत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सेना की अनारवाला फायरिंग रेंज से रूटीन फायरिंग के दौरान चली गोलियां बिष्ट गांव में पहुंचने से दहशत फैल गई। इस दौरान एक गोली गांव में घर की दीवार टकराकर पालतू कुत्ते को लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग की गोलियां गांव में पहुंचने की सूचना सैन्य अफसरों तक भिजवाई।
एसओ थाना राजपुर अरविंद कुमार के मुताबिक बिष्ट गांव के लोगों ने सूचना दी कि अनारवाला फायरिंग रेंज से उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दीं। इसके बाद एक गोली एक घर की दीवार पर टकराते हुए पास में बैठे कुत्ते को लग गई है। यह गोली गांव के खदरोट्टा मोहल्ला निवासी दिनेश शर्मा के घर की दीवार से टकराई थी। उनकी सूचना पर आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ममता राणा ने इस फायरिंग रेंज में फायरिंग रुकवाने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कैंट थाना प्रभारी एसएस बिष्ट ने बताया कि राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर फायरिंग रेंज से गोलियां आवासीय इलाके तक पहुंचने की सूचना पर सेना के अफसरों को जानकारी दी जा रही है। अनारवाला रेंज में फायरिंग रुकवाने के लिए मांग करने वालों में इंदु देवी, वचन सिंह, महिपाल सिंह, महेशानंद, मणीराम, शीशपाल, विक्की, बुद्धिराम, सुरेश गर्ग, साधना शर्मा, पुष्पा देवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed