{"_id":"5ad3b73e4f1c1ba6018b4c20","slug":"31523824446-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पित्थूवाला पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
आईएसबीटी पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात पित्थूवाला पेट्रोल पंप के पास डंपर और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में कार सवार सौंदाकोटी, टिहरी गढ़वाल निवासी ज्योति प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। आईएसबीटी चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि ज्योति प्रसाद बंजारावाला में पत्नी और परिवार के साथ रहते थे। ज्योति प्रसाद एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। बहरहाल मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।