{"_id":"5a9b07b84f1c1b4e588bba5e","slug":"31520109496-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, पांच घायल
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
होली के दिन शुक्रवार को एक कार बार्लोगंज के समीप खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। सभी युवक भट्टा गांव के निवासी है और खेतवाला गांव में अपने रिश्तेदारी में होली मनाने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को भट्टा गांव निवासी राकेश कोटाल (34), बिजेंद्र नेगी (30), सुरेश पंवार (30), मदन सिंह (47) और कमल रावत (35) कार से खेतवाला गांव में रिश्तेदारी में होली मनाने जा रहे थे। बार्लोगंज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों युवक घायल हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी मसूरी में भर्ती कराया। जहां से चार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। जबकि एक युवक को गंभीर रूप से घायल होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल भावना कैंथोला के मुताबिक हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक स्थानीय लोग निजी वाहन से घायलों को अस्पताल ले गए थे।
.....................
हाथीपांव चौक पास पलटी कार
मसूरी। जार्ज एवरेस्ट से लौट रहे युवकों की कार हाथीपांव चौक के पास पलटकर जाल में अटक गई। राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। परिजनों को मौके पर बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल भावना कैंथोला के मुताबिक रानीपोखरी निवासी अमित शर्मा पुत्र मदन शर्मा (30), आकाश शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा (27), अनूप थापा पुत्र दुर्गा प्रसाद थापा (27) शनिवार को कार से जार्ज एवरेस्ट घूमने आए थे। वापसी के दौरान हाथीपांव चौक के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और जाल में अटक गई। राहगीरों ने तीनों को शीशे तोड़कर कार से बाहर निकाला। बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।