फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब पीकर वाहन चलाया तो होगा सीज

शराब पीकर वाहन चलाया तो होगा सीज

Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाया तो होगा सीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

होली के अवसर पर शराब पीकर गाड़ी चलाना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे में पुलिस आपकी गाड़ी को एमवी एक्ट में सीज करने के साथ ही जुर्माना भी वसूलेगी। इसको लेकर डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने पुराने विवादित मामलों का समाधान करने और नहीं होने पर विधिक कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया है।
होली पर्व पर एक मार्च को होलिका दहन और दो मार्च को दुल्हेंडी होगी। ऐसे में लोग जहां एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डालते हैं, वहीं जुलूस के रूप में एक-दूसरे के यहां आते-जाते हैं। इस दौरान कुछ लोग शराब समेत अन्य नशा करते है। जो अक्सर आपसी विवाद और सड़क हादसों का कारण बनता है। इसे देखते हुए डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने लोगों को पर्व की बधाई देने के साथ ही अपील की है कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल डायल 100 पर सूचना दें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर होली पर पूर्व में हुई घटनाओं की समीक्षा करें और तत्काल आवश्यक विधिक निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने एलआईयू को अभी से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लें, जहां कोई विवाद हुआ हो। उसके समाधान के लिए संबंधित व्यक्तियों से विचार-विमर्श करें और नहीं होने पर तत्काल विधिक और निरोधात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

..........................
संयुक्त टीम बनाकर होगी वाहनों की चेकिंग
डीआईजी गढ़वाल ने कहा कि यह तथ्य भी प्रकाश में आए हैं कि युवा और अन्य व्यक्ति अपने निजी वाहनों से किसी पिकनिक स्थल पर अथवा एकांत स्थान जंगलों में सरकारी गेस्ट हाउस पर होली मनाते हैं। फिर वहां से शराब आदि पीकर घर लौटते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग करें और वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................
मिश्रित आबादी और धार्मिक स्थानों पर तैनात होगी फोर्स
डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने बताया कि होलिका दहन और होलिकोत्सव के दिन मिश्रित आबादी वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में समय से दिन और रात्रि गश्त हेतु मोबाइल पार्टियां नियुक्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed