फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निजी कंपनी को दो लाख 22 हजार रुपये भुगतान के आदेश

निजी कंपनी को दो लाख 22 हजार रुपये भुगतान के आदेश

Tue, 27 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी को दो लाख 22 हजार रुपये भुगतान के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कम्प्यूटर युक्त डिजिटल बोर्ड के खराब होने और सेवाएं न देने पर उपभोक्ता फोरम ने एजुकाम सॉल्यूशन कंपनी को उपभोक्ता को दो लाख 22 हजार रुपये के भुगतान का आदेश दिया है।

अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि चिल्ड्रन सीनियर एकेडमी के तत्कालीन प्रधानाचार्य एसके जैन ने एजुकाम सॉल्यूशन कंपनी के प्रस्ताव और स्कूल में दिए गए डिमोस्ट्रेशन के आधार पर पांच डिजिटल क्लास रूम शुरू करने के लिए संबंधित कंपनी को एक लाख पांच हजार रुपये का भुगतान किया था। उक्त कंपनी ने डिजिटल बोर्ड के काम न करने और समुचित सेवाएं न देने की कई बार शिकायत करने पर एजुकाम सॉल्यूशन कंपनी ने बेहतर सेवा देने का वायदा करके कुल दो लाख 10 हजार रुपये के डिजिटल बोर्ड सेवा के एवज में और 4662 रुपये टीडीएस के 2565 रुपये ब्रॉडबैंड के ले लिए। फिर भी डिजिटल बोर्ड शो पीस ही बने रहे। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। परेशान होकर एकेडमी ने कंपनी से अपनी सेवाएं वापस लेने को कहा तो कंपनी अपने सारे बोर्ड और अन्य सामान वापस ले गई लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी ली गई धनराशि का भुगतान नही किया। इस पर एकेडमी ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष कुंवर सैन, सदस्य विपिन कुमार और अंजना चड्ढा ने सुनवाई के बाद उक्त मामला उपभोक्ता सेवा में कमी का पाया। एजुकाम सॉल्यूशन कंपनी को डिजिटल बोर्ड की पर्याप्त सेवा न देने की बाबत चिल्ड्रन सीनियर एकेडमी को एक माह के अंदर उसके दो लाख दस हजार रुपये, टीडीएस के 4662 रुपये और ब्रॉडबैंड शुल्क 2565 रुपये के साथ ही वाद व्यय के रूप मे पांच हजार रुपये का मय छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करने का फैंसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed