{"_id":"5b8d962042c7924674625f18","slug":"21536005664-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश के बाद शेरकी गांव में आया मलबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज बारिश के बाद शेरकी गांव में आया मलबा
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश के बाद शेरकी गांव में आया मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। तेज बारिश के बाद राजपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मलबा आने से कई लोग फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सकुशल बचाया। गनीमत रही कि इस दौरान जान का नुकसान नहीं हुआ।
सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद शेरकी गांव में पहाड़ी का मलबा आ गया। घरों में मलबा पहुंचने से लोग घरों में ही कैद हो गई। इसके अलावा पालतू पशु और वाहन मलबे में दब गए। इसके बाद सूचना मिलने पर एसओ राजपुर अरविंद चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। एसओ अरविंद चौधरी ने बताया कि तेज बारिश के कारण कल्याण सिंह, वचतर सिंह व उनके पड़ोसियों के घर में मलबा घुस गया था। मलबे के कारण कई लोग घरों में कैद हो गए थे। इसके अलावा कल्याण सिंह की मोटरसाइकिल और वचतर सिंह के कई पशु भी मलबे में दब गए थे। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।