फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनावों को लेकर पुलिस ने कसी कमर

निकाय चुनावों को लेकर पुलिस ने कसी कमर

Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों को लेकर पुलिस ने कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आसन्न निकाय चुनावों और थराली विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक अनिल के. रतूड़ी ने सभी जिलों को समय से अन्य विभागों के साथ सामंजस्य बनाने को कहा है। इसके साथ फोर्स की जरूरत संबंधी जानकारी भी मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी के अनुसार चुनावों में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय फोर्स की भी आवश्यकता होती है। इसके लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समय से संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निर्धारण कर लें। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सामंजस्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सीमाओं की चौकसी के लिए सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ भी बैठक कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed