फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएसी जवान ने पुलिसकर्मी पर झोंका फायर

पीएसी जवान ने पुलिसकर्मी पर झोंका फायर

Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
पीएसी जवान ने पुलिसकर्मी पर झोंका फायर
पीएसी जवान ने पुलिसकर्मी पर झोंका फायर
विज्ञापन

अवैध खनन के वाहन के निकासी को लेकर हुआ दोनों में विवाद
देर रात करीब सवा 11 बजे विकासनगर के पुल नंबर-2 पर घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
पुल नंबर-2 से अवैध खनन से भरे वाहन की निकासी को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान के में नोक-झोंक हो गई। दोनों जवानों में विवाद इतना बढ़ा कि पीएसी जवान ने पुलिसकर्मी पर फायर झोंक दिया। हालांकि, पुलिस का जवान बाल-बाल बचा। घटना देर रात करीब 11 बजे की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस का एक जवान पुल नंबर-2 से अपने जान पहचान वाले के खनन से भरे वाहन की निकासी करना चाहता था। जब इसकी भनक पीएसी के जवान को लगी तो उन्होंने खनन से भरे वाहन को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों जवानों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। नोकझोंक बढ़ने पर पीएसी के जवान ने पुलिस जवान पर फायर झोंक दिया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बता दें कि रोक के बावजूद नावघाट भीमावाला पर अवैध खनन का खेल जारी है। रात के अंधेरे में माफिया पुलिस से सांठगांठ कर अवैध खनन को किनारे लगाने का काम करता है। अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए यहां पर पीएसी को तैनात किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगा है। बहरहाल मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। इससे पहले भी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले भी मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, विकासनगर बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि फायर झोंकने की सूचना मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed