{"_id":"5b4d014e4f1c1b40748b51fe","slug":"201531773262-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चैन खींचकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से चैन खींचकर फरार
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी एक बुजुर्ग से सोमवार शाम एक बदमाश ने गले से सोने की चेन झपट ली। बुजुर्ग महिला शाम को टहलने निकली थीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध युवक की शिनाख्त और जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी जमना देवी (65) सोमवार शाम को घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आया एक युवक उनके गले से सोने की चेन खींच कर भाग निकला। जमना देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाश को दौड़ा लिया, लेकिन बदमाश गलियों में कहीं गायब हो गया। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की तलाश की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश की जा रही है।