फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दसवीं की छात्रा से दुराचार का आरोपी कारोबारी गिरफ्तार

दसवीं की छात्रा से दुराचार का आरोपी कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा से दुराचार का आरोपी कारोबारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से दुराचार के आरोपी टेंट कारोबारी को प्रेमनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी पर छात्रा से चार साल से दुराचार और ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी कारोबारी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी के अनुसार सोमवार शाम एक महिला ने क्षेत्र के एक टेंट कारोबारी सुरेंद्र काला निवासी विंग नंबर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि सुरेंद्र काला ने बहलाफुसला कर उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ चार साल पहले दुराचार किया था। इस दौरान आरोपी ने बेटी का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। बेटी के आपत्ति जताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर अब तक दुराचार करता रहा। महिला की तहरीर के आधार पर सुरेंद्र काला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और फिर मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए। इसके बाद बृहस्पतिवार को आरोपी सुरेंद्र काला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पीड़िता के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed