फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घरों में सेंधमारी करने वाले गैंग के दो चोर दबोचे

घरों में सेंधमारी करने वाले गैंग के दो चोर दबोचे

Fri, 16 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
घरों में सेंधमारी करने वाले गैंग के दो चोर दबोचे
घरों में सेंधमारी करने वाले गैंग के दो चोर दबोचे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर कोतवाली पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की निशानदेही पर करीब दो लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कई चोरी की घटनाओं का खुलासे का दावा किया है।
प्रभारी निरीक्षक बीबीडी जुयाल के मुताबिक 17 फरवरी को आनंद चौक में हरीश कुकरेजा और संजय गुप्ता के घर में चोरी हो गई थी। दोनों ही पड़ोसी हैं। चोर दोनों के घरों से नगदी, जेवरात और एक मोबाइल ले गए थे। एसएसपी ने चोरों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की थी। जांच पड़ताल में क्षेत्र में सक्रिय चार लोगों के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन

कोतवाल के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर से कांवली रोड पर कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने छापा मारकर बंटी सिनोदेवा और विजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही इंदिरा कैंप कॉलोनी राकेश सिनेमा के पीछे सहारनपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनोें से ज्वैलरी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य चोरियों में उनका हाथ होने का दावा किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक राठौड़, प्रद्युम्न नेगी, मनोज, अरशद, भरत, लोकेंद्र बृजमोहन और आशीष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन के दोस्त हैं बंटी और विजय
बंटी और विजय बचपन के दोस्त हैं। दोनों मजदूरी करते थे। शार्टकट से पैसे कमाने के लालच में दोनों हरिद्वार निवासी सलमान के संपर्क में आए। सलमान ने हरिद्वार निवासी काकू के साथ मिलकर गैंग बना लिया। इस गैंग ने रुड़की, हरिद्वार, छुटमलपुर, सहारनपुर और देहरादून में कई चोरियों को अंजाम दिया।


चोरी करने से पहले की रैकी
16 फरवरी को चारों देहरादून पहुंचे। दो-दो का ग्रुप बनाकर कई कालोनियों में रैकी करने के लिए घूमे। बंद मकानों और आसानी से सेंधमारी करने वाले घरों को चिह्नित किया। 17 फरवरी की तड़के चार बजे आनंद चौक स्थित दो घरों में सेंधमारी कर माल उड़ा ले गए। सलमान और काकू घरों के अंदर घुसे, जबकि बंटी और विजय ने बाहर निगरानी की। दोनों घरों में हाथ साफ करने के बाद चारों ने जेवरात आपस में बांट लिए। चुराया फोन सलमान ने अपने पास रख लिया। चुराई नगदी खर्च ली और जेवरात अभी नहीं बेच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed