फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आधा किलोमीटर तक नहीं सड़क का नामोनिशां

आधा किलोमीटर तक नहीं सड़क का नामोनिशां

Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
आधा किलोमीटर तक नहीं सड़क का नामोनिशां
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हरिद्वार बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की वजह से आधा किलोमीटर सड़क में जानलेवा गड्ढे बने हैं। गड्ढों की वजह से आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को हादसे में पूर्व फौजी की मौत पर प्रशासन हरकत में आया। एनएच पर केस दर्ज करने साथ ओवरब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया।
सोमवार को अमर उजाला टीम ने ओवरब्रिज निर्माण की वजह से सड़क की हालत और लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। सॉलिटयर होटल से लेकर कनिष्क अस्पताल तक सड़क की दुर्दशा देखते ही बनती है। सड़क में अनगिनत गड्ढे होने की वजह से हर वक्त वाहनाें के पलटने का खतरा बना रहता है। निर्माण एजेंसी ने सड़क सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन

.......................................................
क्या कहते है स्थानीय लोग..........
ओवरब्रिज निर्माण के चलते सड़क तो पूरी तरह गायब है। दूर तक गड्ढों की वजह से यहां हादसे की संभावना बनी रहती है। बड़ी बात यह है कि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यहां एक होमगार्ड तक नहीं है। इससे आसपास के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद नेगी
....................
रोड़ सेफ्टी नियमाें की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण यहां रोजमर्रा हादसे होते है। एक महिला की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। स्थिति सुधरेगी इसकी उम्मीद ना के बराबर ही है।
कुसुम थापा।
.................
निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। जगह-जगह गड्ढे हादसों को दावत देने वाले हैं। कई वाहन तो पलट भी चुके है। कई बार शिकायत की गई, मगर कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।

राजन सिंह।
......................
शासन और प्रशासन पूरी तरह आंखें फेेरे बैठा है। निर्माण कंपनी को बाईपास से गुजरने वाले लाखों लोगाें की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। निर्माण कार्य चलने के दौरान भी वाहन चालकों के साथ हादसे की संभावना बनी रहती है।
चंडी प्रसाद थपलियाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed