फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में 18 स्थानों पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा

शहर में 18 स्थानों पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा

Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहर में 18 स्थानों पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

यातायात निदेशालय की पहल पर नागरिकों को शहर में 18 स्थानों पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा मिलेगी। डीआईजी यातायात केवल खुराना ने मंगलवार को लैंसडोन चौक पर पार्किंग का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अपनी सोच बदलें। जगह-जगह सड़कों पर वाहन खड़ा न करें। इससे न केवल वो खुद परेशान होते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी परेशानी होती है।
शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क पर जगह-जगह खड़े वाहन लगभग रोज ही जाम का कारण बनते हैं। सबसे बुरी स्थिति बाजारों, धार्मिक स्थलों, कार्यालयों और मुख्य मार्गों पर होती है। कई बार जगह होने के बावजूद लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर गायब हो जाते हैं और इसका खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ता है। डीआईजी खुराना ने कहा कि इन सब मुश्किलों को देखते हुए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पार्किंग की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आजतक इतने कम समय में आमजन की सुविधा के लिए इतने कम समय में फ्री पार्किंग नहीं बनवाई गई। इन पार्किंगों में दो सौ दोपहिया और 350 चौपहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पांच मार्च तक अन्य स्थानों पर भी पार्किंग खुलवा दी जाएगी।
विज्ञापन

............................
इन स्थानों पर मिलेगी पार्किंग की फ्री सुविधा
लैंसडौन चौक, सीएमआई तिराहा, एमकेपी चौक, रोजगार तिराहा, आराघर टी जंक्शन से धर्मपुर मंडी, धर्मपुर मंडी से इनकम टैक्स ऑफिस, फव्वारा चौक हाउस टैक्स कलेक्शन सेंटर, कैलाश अस्पताल के सामने बाएं, सेलीब्रेशन जोगीवाला, मोहकमपुर, बिंदाल पुल के पास, शनि मंदिर बिंदाल पुल, रमाडा होटल के सामने, एफआरआई के पास आहुजा सेल्स, प्रेमनगर (विंगनॉट), चोरखाला और सीएमआई से आराघर की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed