{"_id":"5a5bb8634f1c1b87268b46ec","slug":"181515960419-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने लगाई फांसी
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बायखाला सेलाकुई निवासी युवक ने रविवार को साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बता रही है।
पुलिस के अनुसार बायखाला सेलाकुई निवासी प्रेम सिंह (30) पुत्र ईश्वर सिंह का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व सहारनपुर निवासी एक युवती से हुआ था। प्रेम सिंह करीब एक साल से बेरोजगार चल रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार होती थी। इसी के चलते कुछ दिन पहले पत्नी परिजनों के साथ साथ मायके चली गई थी। इसके बाद से प्रेम सिंह मानसिक तनाव में था। रविवार को प्रेम सिंह घर पर अकेला था उसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। शाम करीब 7 बजे उसका भाई घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर आवाज दी। कई बार आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजा तोड़ा। कमरे में प्रेम सिंह का शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बेरोजगारी और गृह क्लेश के आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।