{"_id":"5aeb72434f1c1bc03d8b674d","slug":"171525379651-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की तर्ज पर दून में एप लाएगी यातायात पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई की तर्ज पर दून में एप लाएगी यातायात पुलिस
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस अब एक नया मोबाइल एप लाएगी। यातायात पुलिस निदेशक केवल खुराना के अनुसार मुंबई की तर्ज पर दून में नया ट्रैफिक एप लांच किया जाएगा। इस एप के माध्यम से लोग भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का नंबर एप पर अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन चालान आदि के भुगतान भी एप के जरिए किया जा सकेगा।
बता दें शहर के यातायात कंट्रोल के लिए यातायात पुलिस का ‘सारथी’ एप है, लेकिन यह बहुत ज्यादा व्यावहारिक नहीं है। यातायात पुलिस निदेशक केवल खुराना ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन का फोटो खींचकर एप पर अपलोड करते हैं। इस फोटो की वास्तविकता की जिला ट्रैफिक पुलिस जांच करती है। इसके बाद चालान की प्रक्रिया शुरू होती है। वहीं चालान जमा करने की व्यवस्था पुरानी प्रक्रिया के तहत ही है।
खुराना ने बताया कि बीते दिनों मुंबई प्रवास के दौरान वहां का ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल सिस्टम समझा। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल में वहां का मोबाइल एप ‘एमटीपी’ बेहद असरदार है। इस एप में ट्रैफिक नियम उल्लंघन को कैटेगिरी में बांटा गया है। मसलन नो पार्किंग, जेबरा क्रॉसिंग, रेड लाइट जंप आदि। लोग इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्थान, कैटेगिरी आदि एमटीपी एप पर अपलोड कर देते हैं। इसके बाद शहर में मौजूद सीसीटीवी कैमरों से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की जाती है और उसी दिन या अगले दिन उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कर दिया जाता है। इसके अलावा मुंबई के मोबाइल एप के जरिए चालान भरने की भी सुविधा है। इससे ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। इस एप को मुंबई के लोग पांच लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। खुराना के मुताबिक मुंबई के एमटीपी एप की तर्ज पर ही जल्द ही दून के लिए भी एप तैयार कराया जाएगा। एप की डिजाइन और संभावित खर्च के लिए अच्छे एप डेवलपर्स से बात की जा रही है।