{"_id":"5ab2b0fa4f1c1b8c778b6ff0","slug":"171521660154-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित होंगे 349 शराबी चालकों के लाइसेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित होंगे 349 शराबी चालकों के लाइसेंस
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित होंगे 349 शराबी चालकों के लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 349 चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को इनकी सूची भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। एक जनवरी से 20 मार्च तक चले पुलिस के विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 1710 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि एक जनवरी से 20 मार्च तक चले अभियान के दौरान शहर में पहले से चिन्हित संभावित दुर्घटना स्थलों और ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी की गई। हरिद्वार रोड, चकराता रोड, राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड, मसूरी रोड, शिमला बाईपास और सहारनपुर रोड पर चलाए गए अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1710 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी मामलों में चालकों को जेल भेजा गया, जिन्हें कोर्ट से जमानत करानी पड़ी। इन सभी चालकों के लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित रहेंगे।