{"_id":"5bad40af867a557ff5670f59","slug":"161538080943-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश हत्याकांड::: दो बदमाशों तक पहुंची पुलिस जल्द हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदेश हत्याकांड::: दो बदमाशों तक पहुंची पुलिस जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। आदेश हत्याकांड में पुलिस दो और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। दोनों के बागपत में छुपे होने की सूचना है। हालांकि, सचिन तक पुलिस अब तक भी नहीं पहुंच पाई है।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को बालावाला स्थित हनुमान मंदिर के पास एक प्लॉट में रेत-बजरी व्यवसायी आदेश बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार सचिन पर हत्या का शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी तो यह बात पुख्ता हो गई कि सचिन ही आदेश को मारने के साथ बदमाशों के साथ आया था। उसने भी आदेश को कई गोलियां मारी थीं। ऐसे में पुलिस ने जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सचिन के गांव और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी तो एक शूटर अमित तोमर और दूसरा उनका सहयोगी रोहित गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित ने शूटरों को बाइक उपलब्ध कराई थी। इधर, पुलिस की कई टीमें वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ आदि जिलों में हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहीं है। बताया जा रहा है सचिन तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है, लेकिन दो अन्य बदमाशों तक पुलिस पहुंच चुकी है। इनमें एक अनुज नाम का शूटर है और दूसरा षड्यंत्र रचने में शामिल था। वारदात के समय दूसरा बदमाश कार में ही बैठा हुआ था। जल्द पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर सकती है।