फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘पत्नी और सास से तंग होकर कर रहा आत्महत्या’

‘पत्नी और सास से तंग होकर कर रहा आत्महत्या’

Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
‘पत्नी और सास से तंग होकर कर रहा आत्महत्या’
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादूून।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के गार्ड ने आत्महत्या कर ली। उसका शव स्कूल के ही गार्ड रूम में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मौके से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। सुसाइड नोट में गार्ड ने पत्नी, सास और मकान मालिक से तंग होकर आत्महत्या की बात लिखी है।

पुलिस ने बताया कि पौड़ी हाल पता डिफेंस कॉलोनी निवासी संजू (30) पुत्र बुद्धि स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में गार्ड था। सिटी कंट्रोलरूम से शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल के गार्ड ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को संजू का शव गार्ड रूम में पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव उतरवा कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 की टीम ने संजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। संजू की दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed