फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी

तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी

Tue, 02 Jul 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी
तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुलिस महकमे में तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती करने की तैयारी है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने शासन को रिक्त पदों का प्रस्ताव भेज दिया है। इनमें यातायात पुलिस के 1700 और सिविल पुलिस के 1300 पद बताए गए हैं। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ के चलते नई भर्ती का दबाव है।
पुलिस विभाग ने कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। पदोन्नति के बाद पुलिस में कांस्टेबलों के करीब 1300 पद रिक्त हो रहे हैं। इसके अलावा यातायात में कांस्टेबलों की संख्या बढ़ाने को 1700 पुलिसकर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव है। यात्रा सीजन के दौरान व्यापक स्तर पर जाम लगने के बाद पर्याप्त बल न होने का मुद्दा उछला था। शासन की मौखिक स्वीकृति के बाद पुलिस मुख्यालय ने सिविल पुलिस और यातायात पुलिस में नई भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

योजना यह है कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता से पहले ही नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर ली जाए, क्याेंकि 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ के मद्देनजर फोर्स की जरूरत है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुलिस और यातायात में रिक्त पदों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed