{"_id":"5d0d3b8f8ebc3e7f172f9a80","slug":"1561148287112-50-dehradun-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठग लिए 2.50 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठग लिए 2.50 लाख रुपये
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एक फर्जी ट्रेवल एजेंट ने दून के एक परिवार से ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए। आरोपी उन्हें फर्जी टिकटों के स्क्रीन शॉट भेजकर अपने खाते में रकम जमा करवाता रहा। जिन दो टिकटों को वह बुक करने की बात कह रहा था उनका भी ठग ने आंशिक भुगतान ही किया था। पीड़ित परिवार ने जब एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट चेक किए तो उनके नाम की कोई बुकिंग ही नहीं थी। इस पर पीड़ित परिवार के मुखिया ने आरोपी ट्रेवल एजेंट दुर्गेश तिवारी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
सहस्रधारा रोड निवासी सौरभ शर्मा ने रायपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि उनकी पत्नी की बहन ब्रिसबेन में रहती हैं। वहां उनका प्रसव होना था। इसके लिए सौरभ, उनकी पत्नी, साढ़े तीन साल की बेटी, बहन और बहनोई (कुल पांच लोग) को ब्रिसबेन जाना था। इसके लिए सौरभ ने जस्ट डायल के माध्यम से ट्रेवल एजेंटों के नंबर जुटाए। जिनमें से स्ट्रैविन वैकेशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दुर्गेश तिवारी ने उन्हें फोन किया। सात मई को दुर्गेश ने ब्रिसबेन की एक टिकट 46 हजार रुपये की बताई। कहा कि एक टिकट के आधे पैसे शुरूआत में ही देने होंगे, ताकि टिकट होल्ड किए जा सकें। इसके लिए सात मई को सौरभ ने उसके खाते में 25 हजार रुपये जमा करा दिए। अगले दिन एक लाख रुपये और जमा कराए।
उसके बाद सौरभ ने जब उसे फोन किया तो दुर्गेश ने बताया कि 46 हजार रुपये वाली टिकट अब 51 हजार रुपये की हो गई है। 21 मई को उसने सौरभ की पत्नी और बेटी का टिकट करा दिया। दोनों टिकटों का उसने स्क्रीन शॉट भी भेजा। इस पर सौरभ ने दुर्गेश की कंपनी के खाते में 1,25000 रुपये और जमा कराए। तीन दिन बाद जब सौरभ ने एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट चेक किए तो पता चला कि उनके नाम से कोई टिकट नहीं लिया गया है। इस पर उसने दुर्गेश से संपर्क किया तो उसने बताया कि तकनीकी कारणों से कंपनी के खाते में पैसा जमा नहीं हो पाया है। उसने जो दो टिकट बुक कराए थे उनका भी केवल 33 हजार रुपये एयरलाइन के खाते में जमा कराया है, जो कुछ दिन में कैंसिल होकर वापस एजेंट के खाते में आ जाएगा। इसके बाद सौरभ शर्मा को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उन्होंने दुर्गेश को फोन किया तो उसने बताया कि वह इस समय नेपाल में है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि सौरभ की शिकायत पर दुर्गेश तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंसी का गुरुग्राम का पता भी फर्जी
ठगी का पता चलने पर पीड़ित सौरभ शर्मा, ट्रेवल एजेंसी के गुरुग्राम (गुड़गांव) वाले पते पर भी पहुंचे। लेकिन, वहां पता चला कि यहां इस नाम का कोई कार्यालय ही नहीं है। वहां पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने इसकी देहरादून में ही शिकायत करने की सलाह दी।