{"_id":"5d0947f78ebc3e2ad96e17dd","slug":"1560889321280-vikas-nagar-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"साडा ने ध्वस्त की 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साडा ने ध्वस्त की 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सेलाकुई। दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ा रामपुर में 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान सरहदबंदी को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।
दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे बड़ा रामपुर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से जगह-जगह की गई सरहदबंदी को तोड़ा, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति ने इसका विरोध नहीं किया। प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2013-14 से नोटिस की कार्रवाई चल रही थी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के सचिव सुंदर लाल सेमवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पछवादून में कुछ अन्य स्थानों पर भी लोगों द्वारा अवैध प्लॉटिंग की गई है, इस तरह के अन्य स्थानों पर भी प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक चली कार्रवाई के दौरान सेलाकुई से पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही। सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कुछ अन्य स्थानों पर भी अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया गया है, जल्द ही उन स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-----
अवैध प्लॉटिंग पर 20 लोगों को दिए गए हैं नोटिस
साडा के सचिव सुंदर लाल सेमवाल ने कहा कि पछवादून में सेलाकुई, विकासनगर, सहसपुर, रामपुर, शिमला बाईपास और परवादून में जडोईवाला एवं भानियावाला में अवैध प्लॉटिंग के मामले सामाने आए हैं। साडा की ओर से यहां 20 लोगों को अवैध प्लॉटिंग पर नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
----
ध्वस्तीकरण पर खर्च धनराशि की होगी वसूली
साडा के सचिव सुंदर लाल सेमवाल के मुताबिक परवादून और पछवादून में कई लोग अवैध प्लॉटिंग किए हुए हैं। साडा की ओर से इन लोगों को एक महीने के भीतर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया है, इसके बाद भी यदि अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त न हुई तो साडा की ओर से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया जाएगा। साडा की ओर से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने में आए खर्च को अवैध प्लॉटिंग करने वालों से ही वसूला जाएगा।