फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैम्पटी फॉल के पास गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

कैम्पटी फॉल के पास गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

Wed, 19 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
कैम्पटी फॉल के पास गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मसूरी।
विज्ञापन

कैम्पटी फॉल के पास मंगलवार सुबह शौच जाते समय एक महिला का पैर फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गई और मौत हो गई।
रोहतक, हरियाणा से मसूरी पहुंचे कुछ पर्यटक कैम्पटी के पास एक पार्किंग में रुके थे। इसी दौरान सुनीता (50) पत्नी किशन, निवासी न्यू जनता कॉलोनी, रोहतक हरियाणा शौच के लिए जाने लगीं तो उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने की वजह से सुनीता गहरी खाई में गिर गईं। स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों की मदद से सुनीता को खाई से निकालकर मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई एचएम चमोली ने बताया कि सुनीता परिजनों के साथ यमुनोत्री यात्रा पर जा रही थीं। कैम्पटी फॉल के पास सुबह करीब छह बजे शौच जाते वक्त हादसा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed