फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रोफेसर के बंद मकान में घुसे चोर पुलिस को देखकर भागे

प्रोफेसर के बंद मकान में घुसे चोर पुलिस को देखकर भागे

Fri, 14 Jun 2019 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर के बंद मकान में घुसे चोर पुलिस को देखकर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। तपोवन में एक प्रोफेसर के बंद मकान की निगरानी करने पहुंची पुलिस को देखकर चोर भाग गए। पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए घंटों कांबिग भी की, लेकिन किसी का कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस की सक्रियता से वारदात टल गई। मोबाइल बंद होने के कारण प्रोफेसर से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन निवासी प्रोफेसर डीएल त्रिपाठी मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं। बुधवार को दिन में भ्रमण के दौरान पुलिस ने त्रिपाठी के मकान पर ताला लटका देखा तो रात में ड्यूटी पर आई चीता मोबाइल 46 को इसकी जानकारी दी गई। देर रात चीता मोबाइल मकान की निगरानी करने पहुंची तो बाहर तो ताला लटका मिला, जबकि अंदर की लाइटें जली थी। अंदर चहल-कदमी भी नजर आ रही थी। शक पर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। आहट होने पर चोर पिछले दरवाजे से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने इनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे में झाड़ियों में किसी का कहीं पता नहीं चल पाया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि सही समय पर पुलिस के पहुंचने पर चोर अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। उन्हाेंने चीता मोबाइल के पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन


मोटा ताला और पतला दरवाजा
प्रोफेसर त्रिपाठी के आवास पर भी ताला लटकता देखकर चोर हरकत में आए। एसओ रायपुर चंद्रभान अधिकारी ने जांच के बाद बताया कि मकान पर बाहर तो मोटा ताला लगाया हुआ था, लेकिन पिछला दरवाजा प्लाई का बेहद पतला था। इसे तोड़ने में चोरों को ज्यादा समय भी नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed