फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ..तो कबाड़ में बेच आए दो करोड़ के उपकरण

..तो कबाड़ में बेच आए दो करोड़ के उपकरण

Fri, 14 Jun 2019 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
..तो कबाड़ में बेच आए दो करोड़ के उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राजधानी में रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड से दौड़ने वाले वाहनों के चालान के लिए लगाए गए आरएलवीडी (रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन), रडार और कैमरों की यातायात पुलिस सुध नहीं ले रही है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीआईजी यातायात केवल खुराना ने यातायात अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट खुराना यहां तक बोल गए कि ...तो कबाड़ में बेच आए दो करोड़ के उपकरण। उन्होंने दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यातायात निदेशालय ने मई-2018 में शहर के दिलाराम चौक, अग्रसेन चौक, एनआईवीएच और आईएमए के पास एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से कैमरे, मशीनें और अन्य उपकरण लगाए गए हैं। इसके माध्यम से रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए जा रहे थे। चौराहे पर लगी आरएलवीडी मशीन वाहन के जेब्रा क्रॉसिंग पर चढ़ते या पार होते ही रडार उस वाहन को डिटेक्ट कर लेता है। सीसीटीवी में उस वाहन का नंबर कैद हो जाता है। इसके बाद चालान जनरेट कर संबंधित वाहन स्वामी के घर भेज दिया जाता है। बृहस्पतिवार को डीआईजी यातायात केवल खुराना को शिकायत मिली कि अग्रसेन चौक पर कैमरों के लिए लगाया गया पोल काफी समय से टूटा पड़ा है। जिसकी वजह से वहां कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर डीआईजी खुराना ने यातायात अधिकारियों और निरीक्षकों से बात की। लेकिन, कोई भी टूटे पोल को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस बीच उन्हें बताया गया कि सर्वर खराब होने के कारण अन्य चौराहों की आरएलवीडी, रडार और कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। डीआईजी ने इस पर नाराजगी जताई। कहा-सर्वर ठीक कराने की जिम्मेदारी किसकी है? उन्हाेंने दोनों यातायात निरीक्षकों से दो दिन के भीतर सर्वर सुचारु कराने और टूटे पोल को लगाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी यदि संबंधित कंपनी अनुबंध के आधार पर काम नहीं कर पा रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीआईजी की नाराजगी के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने अग्रसेन चौक पहुंचकर टूटे पोल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर फेल होने के कारण रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड वाहनों के चालान नहीं हो पा रहे हैं। दो दिन में सर्वर ठीक कराने को कहा गया है अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी को अग्रसेन चौक के टूटे पोल को बदलवाने के निर्देश दे दिए हैं। वर्ष 2018 में 958 और वर्ष 2019 में 3672 चालान रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड पर ही किए गए हैं।
-केवल खुराना, डीआईजी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed