फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो:: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ‘पहाड़ी रसोई’ का शुभारंभ

फोटो:: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ‘पहाड़ी रसोई’ का शुभारंभ

Fri, 14 Jun 2019 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो::  सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ‘पहाड़ी रसोई’ का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित ‘पहाड़ी रसोई’ का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तीकरण के साथ ही प्रदेश के परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने की बात कही।

बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित अनिकेत पैलेस में सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘पहाड़ी रसोई’ का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूह की ओर से महिला सशक्तीकरण की यह मजबूत पहल है। उन्होंने इसे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। कहा-समाज में महिला और पुरुष दोनों पक्ष यदि सशक्त होंगे तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा। इससे समाज का कल्याण होगा। हमारा प्रदेश पर्यटन प्रदेश है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय व्यंजनों की चाहत रहती है। इस प्रयास से हमारे उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिलेगी। साथ ही पारम्परिक उत्पादों और खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने इसके भी प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, सीएम के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की पूजा तोमर, सुषमा शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed