फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब्रेक फेल होने से 150 मी. गहरी खाई में गिरी मैक्स, 11 घायल

ब्रेक फेल होने से 150 मी. गहरी खाई में गिरी मैक्स, 11 घायल

Thu, 13 Jun 2019 09:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से 150 मी. गहरी खाई में गिरी मैक्स, 11 घायल
- फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।

विज्ञापन

साहिया। त्यूनी से विकासनगर जा रही मैक्स कोरुवा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे मैक्स में सवार चालक सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया। जहां से तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर हरबर्टपुर और देहरादून के लिए रेफर किया गया है। हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया गया है।

त्यूनी से विकासनगर के लिए आ रही यात्रियों से भरी मैक्स बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे कोरुवा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया। गंभीर घायल मैक्स चालक शूरवीर (38) पुत्र भाव सिंह निवासी कोटा, वीरेंद्र ठाकुर (55) पुत्र भरोसी ठाकुर निवासी रामपुर बिहार और किरन (25) पत्नी वीरेंद्र निवासी भटाणु त्यूनी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जबकि, कुसुम (28) पत्नी विजेंद्र निवासी सहारनपुर, प्रेम सिंह रावत (40) पुत्र दयाल सिंह निवासी कलीच त्यूनी, उर्मिला भारती (21) पत्नी प्रमोद निवासी सहारनपुर, संदीप (24) पुत्र तुलसी निवासी पांवटा साहिब, वीरेंद्र (32) पुत्र कर्ण सिंह निवासी भुटाणू त्यूनी, दक्ष डेढ़ वर्ष पुत्र वीरेंद्र निवासी भुटाणु त्यूनी, कल्पना (28) पत्नी चमन सिंह निवासी चकराता और ललिता चौहान निवासी उत्तरकाशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया और विकासनगर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष चकराता अनूप सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed