फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हास्टल में डॉक्टर पर तेजाब फेंका, चेहरा बुरी तरह झुलसा

हास्टल में डॉक्टर पर तेजाब फेंका, चेहरा बुरी तरह झुलसा

Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
हास्टल में डॉक्टर पर तेजाब फेंका, चेहरा बुरी तरह झुलसा
प्रतीकात्मक

डोईवाला क्षेत्र में पीजी कोर्स कर रहे एमबीबीएस डॉक्टर पर दोस्त रहे एक युवक ने हॉस्टल में घुसकर तेजाब फेंक दिया, जिसमें उसका चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गया। एसिड पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में यूपी के कई इलाकों में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ पाया है। पुलिस का दावा है कि एक साल से उपेक्षा किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


एसिड अटैक की यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार करीब रात साढ़े नौ बजे की है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर रात में हॉस्टल के बरामदे में बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक युवक मग में तेजाब लेकर आ धमका। आरोपी ने गाली देते हुए डॉक्टर के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमला अप्रत्याशित होने के कारण डॉक्टर संभल नहीं पाया। चेहरे और गले पर तेजाब गिरने से डॉक्टर बिलबिला कर चिल्ला उठा। चीखें सुनकर हॉस्टल में मौजूद साथी बाहर की तरफ भागे। हमलावर उनके सामने ही फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसिड हमले की खबर पर मौके पर पहुंची डोईवाला कोतवाली पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसिड फेंकने के मामले में पीड़ित डॉक्टर के पिता की तरफ से आरोपी शुभम सैनी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छुटमलपुर, सहारनपुर आदि इलाकों में दबिश दी। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश चल रही है। पीड़ित डॉक्टर और आरोपी के बीच काफी समय से दोस्ती थी। एक साल से पीड़ित आरोपी से दूरी बनाकर चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने एसिड फेंकने की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही सीसीटीवी कैमरों के काट दिए तार
सहारनपुर जिले का निवासी शुभम सैनी अक्सर डॉक्टर से मिलने के लिए हॉस्टल आता रहता था, जिस कारण वह हॉस्टल की भौगोलिक स्थिति से परिचित था। शुक्रवार को उसने योजनाबद्ध तरीके से हॉस्टल में पहुंचा था। एसिड फेंकने से पहले आरोपी ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे, ताकि उसकी करतूत कैमरे में कैद न हो सके। घटना के बाद सीसीटीवी के फुटेज का अवलोकन किया गया तो इस साजिश का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed