फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डंपर-कार की टक्कर में महिला की मौत

डंपर-कार की टक्कर में महिला की मौत

Sat, 08 Jun 2019 07:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
डंपर-कार की टक्कर में महिला की मौत
प्रतीकात्मक
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

मटक माजरी तिराहे पर बृहस्पतिवार रात डंपर और कार की आमने सामने की टक्कर से कार सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। डंपर चालक हादसे के बाद डंपर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक कुल्हाल से देहरादून की ओर जा रहे डंपर की विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग विनीता (35) पत्नी दीपक अरोड़ा, उनका पति दीपक अरोड़ा (40) पुत्र राजेंद्र अरोड़ा एवं एक अन्य ईशान (12) पुत्र राजेंद्र अरोड़ा सभी निवासी शमशेरपुर पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि हादसे में घायल दीपक अरोड़ा व ईशान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डंपर व कार को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षा की दृष्टि से चौकी परिसर में खड़ा किया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई के मुताबिक महिला के शव को परिजनों की मौजूदगी में मोर्चरी पांवटा में रखा गया है।
विज्ञापन

कुल्हाल चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे के मामले में चौकी प्रभारी मुकेश कुमार से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। मामले में उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed