फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वॉल्वो बस में फिर चोरी, महिला का लैपटॉप उड़ाया

वॉल्वो बस में फिर चोरी, महिला का लैपटॉप उड़ाया

Thu, 30 May 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
वॉल्वो बस में फिर चोरी, महिला का लैपटॉप उड़ाया
वॉल्वो बस में फिर चोरी, महिला का लैपटॉप उड़ाया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दिल्ली रूट की वॉल्वो बस में चोरों का गैंग सक्रिय है। आईटीबीपी के डीआईजी के बाद कैंट की एक महिला का लैपटॉप चोरी कर लिया गया। लैपटॉप चोरी की यह घटना भी खतौली के पास होने का अंदेशा है। उत्तराखंड और यूपी पुलिस तमाम कोशिश के बाद वॉल्वो बस में सक्रिय गैंग पर शिकंजा नहीं कर पा रही है। महिला ने बुधवार को पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर लंबे समय से लैपटॉप चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है। पिछले दिनो पुलिस ने चंडीगढ़ रूट पर सक्रिय गैंग को तो दबोचने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन दिल्ली रूट का गैंग अभी चुनौती बना हुआ है। मई माह में आईटीबीपी के डीआईजी का लैपटॉप आदि सामान दिल्ली से देहरादून लौटते समय चुरा लिया था। डीआईजी ने आशंका जताई थी कि खतौली में ढाबे पर वॉल्वो बस रुकने के दौरान लैपटॉप चोरी होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। कैंट निवासी भारती रावत सोमवार को वॉल्वो बस में देहरादून से दिल्ली के चली थी। रास्ते में वॉल्वो बस से उनका लैपटॉप उड़ा लिया गया। बुधवार को पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का कहना था कि रास्ते में बस खतौली में ढाबे पर रुकी थी। वही से लैपटॉप चोरी होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल्द पकड़ में होगा गैंग
वॉल्वो बस में सक्रिय गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में हाेंगे। चंडीगढ़ रूट पर चोरों के पकड़े जाने के बाद वॉल्वो बस में चोरी की घटनाएं थम गई हैं।
- श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed