फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैरियर तोड़ने पर अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज

बैरियर तोड़ने पर अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज

Sat, 04 May 2019 11:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
बैरियर तोड़ने पर अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज
- फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।

विज्ञापन


डाकपत्थर बैराज स्थित शक्तिनहर पुल पर लगाए गए बैरियर को तोड़ने के मामले में डाकपत्थर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं, बैरियर को जल विद्युत निगम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी ठीक नहीं किया।

शक्तिनहर के जर्जरहाल पुल से हर रोज रेत, बजरी से भरे 200 से 250 डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के गुजरने से पुल को खतरा बना था। इसे देखते हुए एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने जल विद्युत निगम को पुल पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर जल विद्युत निगम की ओर से पुल के पास बुधवार शाम भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बैरियर लगाया गया था, लेकिन उसी रात खनन माफियाओं ने इसे तोड़ दिया। इससे पुलिस और प्रशासन की इस मामले में खासी किरकिरी हुई है।
विज्ञापन


जनसंघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा का कहना है कि एसडीएम के निर्देश के 15 दिन बाद जल विद्युत निगम के अफसरों ने यह बैरियर लगाया, लेकिन खनन माफियाओं ने इसे कुछ ही घंटों के भीतर तोड़ दिया। इसे तोड़े जाने के बाद निगम के अफसर फिर से बैरियर लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता अरविंद चौरसिया से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। मामले में उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल विद्युत निगम के अफसरों को टूटे बैरियर को ठीक कराने के साथ ही वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। - कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed