{"_id":"5ccb4aa0bdec22076019d103","slug":"155682684813-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में डंपर और ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध खनन में डंपर और ट्रैक्टर ट्राली सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पछवादून में अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार किया हुआ है। बृहस्पतिवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस कर्मियों की टीम ने नावघाट में संयुक्त कार्रवाई कर एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी।
एसडीएम ने बताया कि यमुना में पछवादून की सीमा में छिटपुट तौर पर अवैैध खनन किया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही मजदूर और डंपर हिमाचल की सीमा में भाग गए। इस दौरान एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली नदी के बहाव में फंस गए। जिन्हें वहां से निकालकर सीज कर दिया गया है। हिमाचल की सीमा से इस ओर आने वाले वाहनों के रवन्ने की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हिमाचल प्रदेश के पांवटा तहसील प्रशासन से समन्वय बनाकर यमुना के दोनों छोरों पर अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
कालसी में यमुना नदी में अवैध तौर पर खुदाई कर रास्ता बना रही जेसीबी को वन विभाग ने सीज कर दी है। डीएफओ चकराता वन प्रभाग दीप चंद आर्य ने बताया कि बुधवार को यमुना नदी में अवैध तौर पर जेसीबी खुदाई कर रही थी। जेसीबी चालक ने रास्ता बनाने के लिए विकासनगर एसडीएम की अनुमति होने की बात कही थी। एसडीएम से संपर्क करने पर पता चला कि उनकी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इसके चलते जेसीबी को बृहस्पतिवार को सीज कर दिया गया।